शी चिनफिंग: सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान से जुड़ी है

2022-07-28 10:19:57

 

प्रांतीय और मंत्री स्तर के प्रमुखों के "शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण की भावना का अध्ययन करें, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का स्वागत करें" की विशेष संगोष्ठी 26 से 27 जुलाई तक पेइचिंग में आयोजित हुई। सीपीसी और देश के शीर्ष नेता शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सीपीसी की आगामी 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस चीन के आधुनिक समाजवादी देश के चतुर्मुखी निर्माण की नई यात्रा में प्रवेश करने के महत्वपूर्ण क्षण में आयोजित होने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण सम्मेलन है, जो चीनी विशेषता वाले समाजवाद के भविष्य और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान से जुड़ा है।

शी चिनफिंग ने कहा कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में शक्तिशाली आधुनिक समाजवादी देश के सर्वांगीण निर्माण की दो-चरणीय रणनीति के लिए मैक्रो आउटलुक किया जाएगा, अगले पाँच सालों के लिए रणनीतिक कार्यों और प्रमुख कदमों की तैनाती की जाएगी। अगले पांच वर्ष आधुनिक समाजवादी देश के सर्वांगीण निर्माण की शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि होगी। इन पांच वर्षों का अच्छा विकास दूसरी सदी के संघर्ष लक्ष्य को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण है। हमें असंतुलित और अपर्याप्त विकास की समस्या को दृढ़ता से हल करने के लिए नए विचारों और नए कदमों का अध्ययन और प्रस्ताव करना चाहिए।

शी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पार्टी और देश के कार्य राजनीति, अर्थव्यवस्था, विचारधारा, प्रकृति आदि के जोखिमों और चुनौतियों की परीक्षा में खरे उतरे हैं और ऐतिहासिक उपलब्धियां और परिवर्तन हासिल हुए। पार्टी के इतिहास, नए चीन के इतिहास, सुधार और खुलेपन के इतिहास, समाजवादी विकास के इतिहास और चीनी राष्ट्र के विकास के इतिहास में इसका मील के पत्थर का महत्व है। चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान आसानी से हासिल नहीं किया जा सकता है और अधिक कठिन प्रयास करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

शी ने जोर देकर कहा कि दुनिया में न तो एक आधिकारिक आधुनिकीकरण का मॉडल है और न ही सार्वभौमिक आधुनिकीकरण का मानक। हम जिस आधुनिकीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, वह सीपीसी के नेतृत्व वाला समाजवादी आधुनिकीकरण है। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को बढ़ाने पर कायम रहना चाहिए। देश और राष्ट्र के विकास को अपनी ताकत के आधार पर रखने पर कायम रहना चाहिए, और चीन के विकास और प्रगति के भाग्य को अपने हाथों में रखना चाहिए।

शी ने यह भी कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी मार्क्सवादी सत्तारूढ़ पार्टी है। दीर्घकालिक सत्तारूढ़ स्थिति को मजबूत करने और हमेशा लोगों का समर्थन जीतने के लिए हमें हमेशा संयम और दृढ़ता बनाए रखनी चाहिए। और साथ ही हमेशा व्यापक रूप से और सख्ती से पार्टी का शासन करने और पार्टी की आत्म-क्रांति की जरूरत है।

(मीनू)




रेडियो प्रोग्राम