दूसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो उद्घाटित

2022-07-26 10:46:37

दूसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो 25 जुलाई को चीन के हाइनान प्रांत के हाइखो शहर में उद्घाटित हुआ। इस साल की थीम है खुले अवसरों को साझा करें और बेहतर जीवन बनाएं। चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो देश की उपभोक्ता वस्तुओं के विषय पर पहली राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली कई घरेलू और विदेशी कंपनियों ने उपभोक्ता वस्तु एक्सपो के माध्यम से बाजार को और विकसित करने की उम्मीद व्यक्त की। साथ ही, चीनी वाणिज्यिक उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश के लिए रास्ता भी प्रदान किया गया।

दूसरा उपभोक्ता वस्तु एक्सपो चीनी वाणिज्य मंत्रालय और हैनान प्रांत की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। यह प्रदर्शनी 25 जुलाई से 30 जुलाई तक जारी रहेगी। कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 1 लाख वर्ग मीटर है। दुनिया भर के 60 से अधिक देशों के 2800 से अधिक ब्रांड यहां उपभोक्ता उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

फ्रांस इस वर्ष के उपभोक्ता वस्तु एक्सपो का प्रमुख अतिथि देश है। फ्रांसीसी चॉकलेट निर्माता वलरोना प्रदर्शनी में भाग लेने वाले 14 फ्रेंच ब्रांडों में से एक है। वलरोना के ग्रेटर चाइना क्षेत्र की मार्केटिंग मैनेजर ली मिंगले ने कहा कि वलरोना उपभोक्ता वस्तु एक्सपो के मंच को लेकर बहुत आशावादी है और चीन के विशाल संभावित बाजार के प्रति आशावादी है।

स्विट्जरलैंड पहले उपभोक्ता वस्तु एक्सपो का प्रमुख अतिथि देश था। इस साल स्विट्जरलैंड के रिचमोंट ग्रुप ने दूसरी बार उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में भाग लिया। रिचमोंट ग्रुप के सीईओ लैम्बर्ट ने बताया कि इस साल के उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में रिचमोंट ग्रुप का बूथ 600 वर्ग मीटर तक जा पहुंचा, जिससे उसके 6 ब्रांड प्रदर्शित होंगे। एक आदर्श मंच के रूप में उपभोक्ता वस्तु एक्सपो के जरिए उस ब्रांड के हैनान और चीन में प्रभाव और बढ़ाये जाएंगे।

उपभोक्ता वस्तु एक्सपो न केवल अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के चीनी बाजार का विस्तार करने के लिए एक महत्वपूर्ण चैनल है, बल्कि चीनी उत्पादों को अपनी लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय बाजार का विस्तार करने के लिए उत्कृष्ट अवसर भी प्रदान करता है। चीनी आईफ्लाईटेक (IFLYTEK) ट्रांसलेशन मशीन के ब्रांड निदेशक चू लिवन ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले साल के उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में भाग लेने से आईफ्लाईटेक ट्रांसलेशन मशीन की लोकप्रियता और उपयोगकर्ता पहचान में काफी सुधार हुआ है।

डेटा से पता चलता है कि इस साल के उपभोक्ता वस्तु एक्सपो के प्रदर्शनी क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। घरेलू और विदेशी ब्रांडों की कुल संख्या 2800 से अधिक हो गई है। 200 से अधिक ब्रांड 600 से अधिक नए उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

(मीनू)


रेडियो प्रोग्राम