चीनी नागरिकों में सुरक्षा की भावना लगातार ऊंची

2022-07-25 18:57:57

चीन में पिछले दस साल शीर्षक न्यूज ब्रीफिंग 25 जुलाई को आयोजित हुई। चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के कानून व्यवस्था ब्यूरो के प्रमुख सुन माओली ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा विभाग दृढ़ता से नागरिकों की शांति बनाए रखेंगे और सामाजिक शासन का स्तर उन्नत करेंगे।

पिछले दस सालों में चीनी नागरिकों में सुरक्षा की भावना लगातार ऊंची बनी रही। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समान विचार है कि चीन दुनिया में सबसे सुरक्षित देशों में से एक है।

सुन माओली ने कहा कि चीन में लगातार पांच से अधिक वर्षों तक कोई आतंकी हमला नहीं हुआ। वर्ष 2013 से अब तक 9 लाख 8 हजार आर्थिक अपराध के मामलों का समाधान किया गया, जिससे 4 खरब 77 अरब 46 करोड़ युआन का नुकसान बचाया गया।

वर्ष 2018 से अब तक 16,600 अंडरवर्ल्ड संगठनों को नष्ट किया गया। पिछले साल आपराधिक अपराधों की संख्या वर्ष 2012 की तुलना में 64.4 प्रतिशत कम रही।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम