वनथ्येन मॉड्यूल "थ्येनगोंग" में प्रवेश हुआ, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन एक नए मॉड्यूल का स्वागत करता है

2022-07-25 13:10:13

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, पेइचिंग समयानुसार रविवार को दोपहर के बाद 2 बजकर 22 मिनट पर चीन के स्पेस स्टेशन के पहले लैब मॉड्यूल वनथ्येन से लैस लांग मार्च 5बी वाइ3 वाहक रॉकेट दक्षिण चीन के वनछांग अंतरिक्ष उड्डयन प्रक्षेपण केंद्र में प्रक्षेपित हुआ। लगभग 495 सेकंड के बाद वनथ्येन लैब मॉड्यूल रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग होकर निर्धारित कक्षा में दाखिल हुआ, जिसका प्रक्षेपण कार्य सफल हुआ।

इस बार लॉन्च किया गया वनथ्येन मॉड्यूल कार्य मॉड्यूल, एयरलॉक मॉड्यूल और रिसोर्स मॉड्यूल से गठित है, जिसका वज़न लगभग 23 टन है।

वनथ्येन मॉड्यूल मॉड्यूल के अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश करने के बाद, यह पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली से जुड़ जाएगा। शनचो नंबर 14 के अंतरिक्ष यात्री वनथ्येन लैब मॉड्यूल में प्रवेश कर कार्य करेंगे।

अगले कुछ महीनों में, मंगथ्येन मॉड्यूल भी लॉन्च करेगा। उसके बाद, अंतरिक्ष स्टेशन के तीन मॉड्यूल चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के कक्षीय निर्माण को पूरा करने के लिए एक "टी" बुनियादी विन्यास बनाएंगे।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम