मिस्र के राष्ट्रीय दिवस पर चीनी राष्ट्रपति ने मिस्र के राष्ट्रपति को भेजा बधाई संदेश

2022-07-23 16:57:51

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 जुलाई को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को फोन किया और मिस्र के राष्ट्रीय दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई दी।

शी ने कहा कि हाल के वर्षों में मिस्र दृढ़ता से स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की राह पर है, राष्ट्रीय निर्माण फलफूल रहा है, साथ ही मिस्र क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ समय पहले, शी और सिसी ने संयुक्त रूप से वैश्विक विकास पर उच्च स्तरीय वार्ता में भाग लिया था, दोनों ने सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए वार्ता को बढ़ावा दिया और सामान्य विकास प्राप्त करने के लिए एक संकेत भेजा।

शी ने जोर देते हुए कहा कि चीन-मिस्र संबंधों के विकास को चीन बहुत महत्व देता है, चीन मिस्र के साथ मिलकर काम करने, एक दूसरे का समर्थन करने और बेल्ट एंड रोड के निर्माण को बढ़ावा देने को तैयार है। साथ ही चीन वैश्विक विकास पहलों के कार्यान्वयन पर मिस्र के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। विकासशील देशों के सामान्य हितों की रक्षा करने और चीन-मिस्र साझा भाग्य वाले समुदाय का निर्माण करने के लिए कोशिश की जाय, ताकि दोनों देशों और इन देशों के लोगों को लाभ मिल सके। 


मीरा

रेडियो प्रोग्राम