2022 टूर ऑफ़ ल्हासा शुरू होगा

2022-07-22 18:06:29

 

2022 ल्हासा शहर के चारों ओर साइकिल दौड़ (टूर ऑफ़ ल्हासा) 23 जुलाई को शुरू होगी। पूरे चीन के 300 से अधिक साइकिल चालक इस दौड़ में भाग लेंगे।

इस बार की साइकिल दौड़ में पुरुष रोड साइक्लिंग एलीट प्रतियोगिता, पुरुष माउंटेन बाइक ओपन प्रतियोगिता और महिला माउंटेन बाइक ओपन प्रतियोगिता तीनों प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस दौड़ की कुल लंबाई 72.3 किलोमीटर है। प्रतियोगी ल्हासा शहर के धोंडुप फाइनेंशियल केंद्र से शुरू होने के बाद साउथ रिंग रोड, ज़ांगरे पुल, बिन्हे रोड, ईस्ट रिंग रोड, चीनी संस्कृति पार्क, ल्हासा नदी पर नंबर 3 बांध पुल से गुजरकर अंत में धोंडुप फाइनेंशियल केंद्र लौटेंगे।

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के ल्हासा शहर के खेल ब्यूरो के प्रभारी ला जेन ने कहा कि 2022 ल्हासा शहर के चारों ओर साइकिल दौड़ ल्हासा का परिचय के लिये एक महत्वपूर्ण चैनल है। उम्मीद है कि इस दौड़ के जरिए छिंगहाई-तिब्बत पठार के सुंदर दृश्य, लंबा जातीय इतिहास और संस्कृति, आधुनिक शहर के निर्माण व विकास की उपलब्धियां और "स्वस्थ तिब्बत" परियोजना की निर्माण प्रक्रिया आदि बातों को दिखाया जा सकेगा।

भविष्य में ल्हासा शहर के चारों ओर साइकिल दौड़ की प्रतियोगितायों के स्तर को व्यापक रूप से अपग्रेड किया जाएगा, ट्रैक की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा और प्रतियोगितायों के पैमाने का विस्तार किया जाएगा। ल्हासा पेशेवर साइकिल चालकों और साइकिलिंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक कार्यक्रम मंच प्रदान करेगा और तिब्बती विशेषताओं के साथ खेल आयोजनों का एक ब्रांड बनाएगा। साथ ही वे "महत्वपूर्ण विश्व पर्यटन स्थल बनाने" को बढ़ाने और एक मजबूत खेल प्रदेश व स्वस्थ तिब्बत के निर्माण के लिये सक्रिय योगदान देंगे।

उल्लेखनीय है कि इस बार की दौड़ में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के बाहर अन्य प्रांतों और शहरों के प्रतियोगियों के लिए यात्रा अधिमानी नीतियों को जारी किया गया है।

ल्हासा शहर के पर्यटन विकास ब्यूरो के उप प्रभारी तींग थाओ ने कहा कि देश भर के सभी प्रतियोगियों और पर्यटकों का स्वागत करने के लिए राजकुमारी वेनचेंग तिब्बती संस्कृति पार्क, तिब्बत के ग्रह खगोलीय अनुभव केंद्र, तिब्बती चिकित्सा औद्योगिक पार्क, तिब्बत किशेंग स्थानीय विशेषता केंद्र आदि दर्जनों स्थलों ने संबंधित अधिमान्य नीतियां जारी की हैं। उम्मीद है कि सभी लोग इस खूबसूरत पठार में अच्छी यादें छोड़ेंगे।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम