वर्ष 2022 विश्व पॉवर बैटरी महासभा उद्घाटित

2022-07-22 16:49:06

वर्ष 2022 विश्व पॉवर बैटरी महासभा 21 जुलाई को चीन के सछ्वान प्रांत के ईबिन शहर में उद्घाटित हुई। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पॉवर बैटरी व्यवसाय का विकास सूचकांक जारी किया।

पॉवर बैटरी उद्योग विकास सूचकांक में तीन आयाम शामिल हैं: विश्व, चीन और उद्यम, 11 प्रथम स्तर के संकेतक और 46 दूसरे स्तर के संकेतक। विश्लेषण के अनुसार पॉवर बैटरी नयी ऊर्जा वाहनों का मुख्य घटक माना जाता है। हाल के कई वर्षों में इस व्यवसाय का विकास तेजी से बढ़ रहा है। शीर्ष दस कंपनियों की पॉवर बैटरियों की कुल स्थापित क्षमता वैश्विक कुल का 90 प्रतिशत से अधिक है। स्थापित क्षमता के अनुपात के दृष्टिकोण से, पॉवर बैटरी के क्षेत्र में एशिया के स्पष्ट लाभ हैं, और दुनिया की शीर्ष दस कंपनियां एशिया में हैं।

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के उपकरण उद्योग विकास केंद्र के अध्यक्ष छू क्वोछून के अनुसार वैश्विक और चीनी सूचकांकों का विश्लेषण भौगोलिक दृष्टिकोण से किया जाता है, जिसमें बाजार और प्रौद्योगिकी पर अधिक जोर दिया जाता है। उद्यम के सूचकांक का विश्लेषण उत्पादों और प्रौद्योगिकियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए प्रतिस्पर्धात्मकता के दृष्टिकोण से किया जाता है।

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी पॉवर बैटरी व्यवसाय के विकास सूचकांक के अनुसार वैश्विक सूचकांक में चीन के स्पष्ट विकास लाभ हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम