मशाल उत्सव मनाने का एक नया तरीका

2022-07-20 16:58:32

मशाल उत्सव चीन के यी, बाई, नक्सी, जिनो, लाहू और अन्य जातीय समूहों का एक पारंपरिक त्योहार है। जिसका गहरा लोक सांस्कृतिक अर्थ होता है। इसे“पूर्व के कार्निवल”के रूप में माना जाता है। हालांकि विभिन्न जातीय समूहों के प्रति मशाल उत्सव की तिथि भिन्न-भिन्न है, लेकिन वह मुख्य तौर पर चीनी पंचांग के अनुसार 24 जून को यानी इस वर्ष के ग्रेगोरियन कैलेंडर  के 22 जुलाई को मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान बुल फाइटिंग, भेड़ फाइटिंग, मुर्गा फाइटिंग, घुड़दौड़, कुश्ती और गीत व नृत्य प्रस्तुति आदि गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। नये युग में मशाल उत्सव का नया लोक कार्य प्राप्त है, और एक नया रूप भी तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि वर्तमान में मशाल उत्सव केवल एक आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करने और आपदाओं को दूर करने का अनुष्ठान ही नहीं है, वह लोगों की अवकाश यात्रा के लिए महत्वपूर्ण पारंपरिक सांस्कृतिक संसाधन भी बन गया है। व्यापक रूप से खुशहाल समाज का निर्माण करने के लिये स्थानीय लोगों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति का विकास और नवीकरण किया, और अवकाश अर्थव्यवस्था युग में मशाल उत्सव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। ताकि देश-विदेश से आए ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके, और स्थानीय लोगों को इस उत्सव से ज्यादा से ज्यादा वास्तविक लाभ भी मिल सके।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम