इस वर्ष चीन का पतझड़ अनाज क्षेत्र 1.3 अरब म्यू से अधिक होने की उम्मीद

2022-07-20 16:47:08

20 जुलाई की सुबह दस बजे चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने एक न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित की। चीनी कृषि व ग्रामीण मामला मंत्रालय के मुख्य कृषि विज्ञानी, विकास व परियोजना विभाग के प्रमुख ज़न येनडे तथा संबंधित प्रमुखों ने वर्ष 2022 की पहली छमाही में कृषि व ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति का परिचय दिया और संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये।

इस मंत्रालय के वृक्षारोपण प्रबंध विभाग की प्रमुख ल्यू लीह्वा ने बताया कि केंद्र सरकार के नीति समर्थन और क्षेत्रीय सरकार के प्रोत्साहन से वर्तमान स्थिति के अनुसार इस वर्ष अनाज के उत्पादन की स्थिति व्यापक रूप से अच्छी रही। ग्रीष्मकालीन अनाज की फसल प्राप्त हुई है। जिस में 1 अरब 43.5 करोड़ किलोग्राम की वृद्धि हुई। जल्दी तैयार होने वाले धान को 60 प्रतिशत से अधिक काटा जा चुका है, और उत्पादन स्थिर रहने की उम्मीद है। इसने पूरे साल एक भरपूर अनाज फसल की नींव रखी, कीमतों को स्थिर करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समग्र आर्थिक बाजार को स्थिर करने के लिए समर्थन प्रदान किया। शरद ऋतु के अनाज में वार्षिक अनाज उत्पादन का बड़ा हिस्सा होता है, जो कि 75 प्रतिशत है।

आरंभिक अनुमान के अनुसार इस वर्ष पतझड़ अनाज क्षेत्र 1.3 अरब म्यू. (एक म्यू लगभग 666.67 वर्गमीटर है) से अधिक होने की उम्मीद है, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिक रहा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम