चाँद के बारे में चीनी लोगों का सपना

2022-07-19 16:17:43

चीन में चाँद केवल एक सामान्य ग्रह नहीं है। चीनी लोगों के मन में इसके बारे में कई परियों की कहानियां मौजूद हैं। साथ ही कवियों ने भी चाँद से जुड़ी बहुत कविताएं लिखीं। जिससे चाँद ने चीन के इतिहास व संस्कृति में गहरी छाप छोड़ी।

पुरातन समय से ही आज तक चंद्रमा के प्रति चीनी लोगों का सपना व अन्वेषण कभी नहीं रुका। चीन के शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में वानहू की उड़ान नामक एक मूर्ति रखी हुई है। वानहू मिंग राजवंश में एक व्यक्ति हैं, जो विश्व में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति माने जाते हैं। वर्ष 1390 में उन्होंने 47 होममेड रॉकेट्स को शरीर पर बाँधकर चांद की ओर उड़ने की कोशिश की। हालांकि रॉकेट्स में विस्फोट हो जाने के कारण उन्होंने बलिदान दिया, लेकिन उनके साहस और रोमांटिक प्रयास ने बाद में अंतरिक्ष के अन्वेषण के लिये एक रास्ता खोला।

वर्ष 2004 से चीन ने चंद्र अन्वेषण की छांगअ परियोजना शुरू की। वर्ष 2007 में छांगअ-1 ने पूरे चंद्रमा की तस्वीरें   लीं। वर्ष 2020 में छांगअ-5 ने पहली बार अलौकिक वस्तु नमूनाकरण रिटर्न पूरा किया। इस तरह चीन का चंद्र अन्वेषण स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम