इस वर्ष की पहली छमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में 2.5 प्रतिशत का इजाफा

2022-07-18 19:43:27

चीन ने हाल ही में वर्ष 2022 की पहली छमाही के आर्थिक आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार चीन की जीडीपी 560 खरब युआन आरएमबी से अधिक हो चुकी है, जिसमें गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि पहले की तेज़ वृद्धि की अपेक्षा पहली छमाही की आर्थिक वृद्धि धीमी है, लेकिन इस वर्ष के विशेष आर्थिक वातावरण पर ध्यान रखकर चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता फ़ू लिंगह्वेई ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था ने अप्रत्याशित कारकों के झटके से छुटकारा पाया और विकास को बनाए रखा, जो एक आसान बात नहीं है।

वे जटिल कारक अपने देश व विदेशों से आए हैं। बाहरी दृष्टि से देखा जाए, तो मार्च से शुरू रूस-यूक्रेन संघर्ष से विश्व के आर्थिक विकास में अनिश्चितता और क्षेत्रीय राजनीतिक प्रभाव पैदा हुआ है। विश्व में उच्च मुद्रास्फीति से तमाम उपभोक्ताओं ने जीवन में दबाव महसूस किया। और विश्व आर्थिक विकास की मंदी स्पष्ट है।

चीन की घरेलू स्थिति से देखा जाए, तो कुछ क्षेत्रों में महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के स्थिर संचालन पर गंभीर प्रभाव पड़ा। फू लिंगह्वेई के अनुसार अप्रैल में प्रमुख आर्थिक सूचकांकों में गिरावट आयी है। खास तौर पर शांगहाई शहर व चीलिन प्रांत में, जो महामारी से पीड़ित थे, दूसरी तिमाही में सकल क्षेत्रीय उत्पाद में साल-दर-साल 13.7 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जो स्पष्ट रूप से देश के औसत स्तर से ऊपर है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम