चीनी राष्ट्रपति ने तुर्पन में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का जायजा लिया

2022-07-16 15:57:32

चाओहेगूछंग तुर्पन शहर के पश्चिमी उपनगर से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर यार्नाईज़ी घाटी के समतल मैदान में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 37.7 हेक्टर है, जो विश्व में सबसे अच्छी स्थिति में बरकरार रहने वाला सबसे बड़ा कच्ची मिट्टी की संरचना वाला प्राचीन इमारत शहर है, जो प्राचीन रेशम मार्ग का अहम भाग है। रिकॉर्ड है कि ईस्वी पूर्व 60 में पश्चिमी हान राजवंश ने यहां पदाधिकारी भेजकर इसे औपचारिक रूप से चीन के नक्शे में शामिल किया। थांग राजवंश में पश्चिमी देश की सर्वोच्च सैन्य और राजनीतिक संस्थान आनशीतूहूफू भी यहां बनाया गया। 


चाओहेगूछंग का निरीक्षण दौरा करते समय चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जोर दिया कि यहां रेशम मार्ग का एक अहम भाग है, जो चीन के पाँच हजार से ज्यादा वर्षों के सभ्यता इतिहास में एक महत्वपूर्ण गवाह भी है। चीन को सांस्कृतिक विरासतों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, प्रयोग और उत्तराधिकार को मजबूत कर निरंतर चीनी राष्ट्र की संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव को विस्तृत करना चाहिए।

रेडियो प्रोग्राम