पहला तिब्बती संस्कृति और कला महोत्सव आरंभ

2022-07-15 16:24:02


पहला तिब्बती संस्कृति और कला महोत्सव 12 जुलाई को ल्हासा शहर के चिनछेंग प्रिंसेस थिएटर में आरंभ हुआ।

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की गीत और नृत्य मंडली ने उद्घाटन नृत्य के रूप में "आकाश में कसांग फूल" का मंचन किया। यह नृत्य सांगेक्यूबा, चुओगा, और यांगज़ोंग के पिता और बेटी की चराई करते हुए सीमा की रक्षा करने की कहानी बताता है।

बता दें कि तिब्बत संस्कृति और कला महोत्सव एक महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान ल्हासा में गायन, वाद्य संगीत, नाटक, तिब्बती ओपेरा समेत कार्यक्रम पेश किये जाएंगे। इसके अलावा, युवा गायकों की गायन प्रतियोगिता, तिब्बती ओपेरा गायन प्रतियोगिता, और रचनात्मक डिजाइन प्रतियोगिता समेत 15 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम