वर्ष के पूर्वार्द्ध में जीडीपी वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत, चीनी अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास को बनाए रखने की उम्मीद

2022-07-15 17:22:12

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 15 जुलाई को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता, चीनी राष्ट्रीय आर्थिक व्यापक सांख्यिकी विभाग के निदेशक फू लिंगहुई ने 2022 की पहली छमाही में चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के संचालन के बारे में जानकारी दी।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष की पहली छमाही में चीन की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 562 खरब 64 अरब 2 करोड़ युआन तक जा पहुंची, जो पिछले साल के समान समय से 2.5 प्रतिशत वृद्धि है। फू लिंगहुई कहा कि देश में विकास को स्थिर करने के लिए श्रृंखलाबद्ध उपायों का कार्यान्वयन किया गया और प्रभावी परिणाम प्राप्त हुआ। अगले चरण में चीनी अर्थतंत्र कदम-ब-कदम बहाल होगा और स्थिर वृद्धि बनाए रखेगा।

फू के मुताबिक, इस वर्ष दूसरी तिमाही में चीनी अर्थव्यवस्था ने सकारात्मक विकास हासिल किया। औद्योगिक उत्पादन स्थिर रूप से बहाल हो रहा है और उच्च तकनीक निर्माण तेजी से विकसित हुआ है। सेवा उद्योग की बहाली धीरे-धीरे हो रही है, बाजार की बिक्री में सुधार हुआ है, और बुनियादी दैनिक आवश्यकताओं की खुदरा बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई है। उनमें से, राष्ट्रीय ऑनलाइन खुदरा बिक्री में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा, अचल संपत्तियों में निवेश में गत वर्ष के समान समय से 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, उच्च तकनीक वाले उद्योगों और सामाजिक क्षेत्रों में निवेश तेजी से बढ़ा।


फू लिंगहुई ने कहा कि अधिकांश निष्कर्ष यह है कि वर्तमान में चीन की अर्थव्यवस्था की संभावित विकास दर 5 प्रतिशत से 6 प्रतिशत के बीच है। भविष्य में, चीन की अर्थव्यवस्था बड़ी होने के चलते श्रम संसाधनों पर पर्यावरणीय बाधाएं मजबूत होंगी, संभावित विकास दर धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। लेकिन उनके विचार में वैश्विक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो यह संभावित विकास दर अभी भी मध्यम और उच्च स्तर पर है, विशेष रूप से इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ, चीन के लिए विकास के मध्यम और उच्च स्तर को बनाए रखना बहुत मुश्किल है।

फू ने यह भी कहा कि इस वर्ष दूसरी छमाही में महामारी की रोकथाम व नियंत्रण और आर्थिक व सामाजिक विकास के कुशल समन्वय के साथ, आर्थिक स्थिरीकरण को बढ़ावा देने वाले विभिन्न नीतियों और उपायों का प्रभाव लगातार सामने आएगा, चीनी अर्थतंत्र में सुधार जारी रहने और उचित दायरे में बनाए रखने की उम्मीद है।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम