विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि विरासत महासभा आयोजित होगी

2022-07-14 15:05:43

वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण कृषि विरासत पहल शुरू की। इस वर्ष इस पहल को जारी करने की 20वीं वर्षगांठ है। 17 से 19 जुलाई तक विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि विरासत महासभा चीन के चेच्यांग प्रांत के छिंगथ्येन काऊंटी में आयोजित होगी।

बताया जाता है कि विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और मानवीय मूल्य और आधुनिक पारिस्थितिक चक्र कृषि के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ के साथ पारंपरिक कृषि प्रणाली को संदर्भित करती है। उन विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत के प्रभावी संरक्षण के माध्यम से पारंपरिक कृषि मूल्य का बेहतर पता लगाया जा सकता है, कृषि के विभिन्न कार्यों का विस्तार किया जा सकता है, विरासत स्थलों के पारिस्थितिक संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक विकास को मजबूत किया जा सकता है, और कृषि के सतत विकास और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सकता है।

इस वर्ष के मई में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने औपचारिक रूप से दक्षिण-पूर्व फ़ूचेन प्रांत के आनशी थ्येक्वानईन चाय संस्कृति प्रणाली, भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के छीफ़ंग शहर में अलु होर्किन स्टेपी की खानाबदोश प्रणाली, और हपेई प्रांत के हानडान शहर में शो काऊंटी ड्राई फार्मिंग शियान टेरेस प्रणाली को विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासतों की पुष्टि की, जिससे चीन में विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासतों की कुल संख्या 18 तक पहुंच चुकी है और विश्व में यह संख्या पहले स्थान पर रही।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम