जापानी मीडियाः चीनी अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचा रही है चीन सरकार की ज़ीरो कोविड पॉलिसी

2022-07-12 15:02:10

जापान की निकेई एशिया पत्रिका की वेबसाइट ने हाल में रिपोर्ट देकर कहा कि चीन सरकार की ज़ीरो कोविड पॉलिसी चीनी अर्थतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचाती है, इसके विपरीत चीन का आर्थिक प्रभाव मजबूत हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि कुछ लोगों ने माना कि कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए ज़ीरो कोविड पॉलिसी अपनाने से चीन के क्षेत्रीय अर्थतंत्र और राजनीतिक प्रभाव को क्षति पहुंची है और सीमांत नियंत्रण से चीन को अलगाव की स्थिति में रहना पड़ा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने चीन में नये निवेश की आकर्षण शक्ति का पुनः मूल्यांकन किया है। फिर भी वास्तव में इस क्षेत्र में चीन का आर्थिक प्रभाव हमेशा मजबूत होता रहा है। बीते तीन वर्षों में पड़ोसी देशों के माल बाजार के रूप में चीन का महत्व एक नयी ऊंचाई तक पहुंच गया है। 2020 और 2021 में चीन के प्रति पूर्वी एशियाई और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का निर्यात इन देशों के कुल निर्यात रकम के करीब 27 प्रतिशत हैं, जो दो वर्षों से पहले का 25 प्रतिशत पहुंच गया है।  

और तो और महामारी के प्रकोप से पहले की तुलना में जापान और न्यूजीलैंड में चीन के व्यापार रकम का अनुपात और बढ़ गया है। पिछले वर्ष चीन ने 1.81 खरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित किया। चीन जापान की जगह लेकर इस क्षेत्र का सबसे अहम निवेश का स्रोत देश बन चुका है। बीते दो वर्षों में विदेशों में चीन का प्रत्यक्ष निवेश भी करीब 3 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा, जो जापान के 2.42 खरब अमेरिकी डॉलर और भारत के 27 अरब डॉलर से ज्यादा है। 

रेडियो प्रोग्राम