चीनी विदेश मंत्रालय ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में वांग यी की उपस्थिति के बारे में जानकारी दी

2022-07-11 19:17:40

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 11 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में वांग यी की उपस्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वांग यी ने 8 जुलाई को इंडोनेशिया के बाली द्वीप में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया, जिसमें बहुपक्षवाद को मजबूत करने और खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा पर दो बैठकें शामिल थीं।

गौरतलब है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बाली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में वास्तविक बहुपक्षवाद के अभ्यास की वकालत की और अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सहयोग पर चीन की पहल को आगे बढ़ाया।

इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए वांग वनपिन ने कहा कि वांग यी का मानना है कि ऐसे समय में जब विश्व शांति और विकास बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, हमें एकजुटता और सहयोग के मूल इरादे पर जोर देना चाहिए, वास्तविक बहुपक्षवाद के अभ्यास का पालन करना चाहिए। आपसी सम्मान व समान परामर्श के भागीदार, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व व उभय जीत सहयोग के भागीदार, खुले, और समावेशी व परस्पर संपर्क के भागीदार बनना चाहिए। इस दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली ही एकमात्र प्रणाली है जिसके मूल में संयुक्त राष्ट्र है। अगर हम अपनी सुरक्षा को दूसरे देशों की सुरक्षा से ऊपर रखते हैं और सैन्य गुटों को मजबूत करते हैं, तो हम केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को विभाजित करेंगे और खुद को और भी असुरक्षित बना देंगे।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम