नाटो को पूर्व की ओर विस्तार करने का साजिश छोड़नी चाहिए

2022-07-08 18:53:49

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 8 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में फिर एक बार नाटो के पूर्व की ओर विस्तार के बारे में चीन के रुख पर प्रकाश डाला। उन्होंने नाटो से साजिश छोड़कर यूरोप में अव्यवस्था न फैलाने का आग्रह किया।

चाओ लीच्येन ने कहा कि नाटो युद्ध की मशीन है। शीतयुद्ध कई साल पहले समाप्त हो चुका है। नाटो को ऐतिहासिक मंच से हटना चाहिए, न कि हर जगह उथल पुथल करना। नाटो अमेरिका का प्रभुत्व बढ़ाने का उपकरण बन गया है।

चाओ लीच्येन ने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के देश शांति और विकास का स्वागत करते हैं। नाटो एशिया प्रशांत क्षेत्र में समूह टकराव छेड़ना चाहता है, जो अवश्य ही क्षेत्रीय और विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा पैदा होगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम