छांगअ-4 डिटेक्टर और यूथू-2 चंद्र रोवर का हाइबरनेशन सेटअप पूरा

2022-07-08 16:01:11

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो के अनुसार छांगअ नंबर-4 के यूथू-2 चंद्र रोवर और लैंडर ने क्रमशः 5 जुलाई की शाम को 7 बजकर 14 मिनट और 6 जुलाई की सुबह छह बजे पर हाइबरनेशन सेटअप पूरा किया। 44वें महीने के दिन का काम पूरा होने के बाद 44वें महीने की रात का हाइबरनेट शुरू हुआ। चंद्र रोवर चांद के पृष्ठ पर 1,239.88 मीटर तक चला।

3 जनवरी 2019 को छांगअ नंबर-4 डिटेक्टर का लैंडिंग वॉन कार्मन क्रेटर में हुआ। यह दुनिया में चांद के पृष्ठ पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग है। लैंडिंग के बाद यूथू-2 चंद्र रोवर ने दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में अन्वेषण करना शुरू किया।

दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन पर अध्ययन चाँद में असममिति की उत्पत्ति, टक्कर की प्रक्रिया, प्रारंभिक विकास व परिवर्तन की प्रक्रिया और गहरा पदार्थ तत्व दिखाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम