अमेरिका चीन पर रणनीतिक समझ ठीक कर सही चुनाव करेगा

2022-07-08 18:54:25

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 8 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन आशा करता है कि अमेरिका वस्तुगत और विवेकशील आवाज सुनकर चीन पर रणनीतिक समझ ठीक करेगा और सही चुनाव करेगा।

बताया जाता है कि अमेरिका के स्टारर ग्रुप के सीईओ और अमेरिका-चीन संबंधों पर राष्ट्रीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष मौरिस ग्रीनबर्ग ने हाल में वॉल स्ट्रीट जर्नल पर “हम चीन के साथ संबंधों को नया आकार देना चाहते हैं” शीर्षक लेख प्रकाशित किया। इसमें कहा गया है कि अमेरिका-चीन संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। अब अमेरिका-चीन संबंधों को सुधारना पहले से कहीं अधिक से अमेरिका के हितों के अनुरूप है। चाओ लीच्येन ने ग्रीनबर्ग के विचार का अनुमोदन किया और कहा कि दुनिया में दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां और महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार होने के नाते चीन और अमेरिका की अर्थव्यवस्थाएं गहन रूप से मिश्रित हैं।

चाओ लीच्येन ने कहा कि सहयोग और समान जीत चीन-अमेरिका संबंध बढ़ाने में एकमात्र सही चुनाव है और दोनों देशों की जनता, यहां तक कि पूरी दुनिया को इनसे फायदा देगा। आशा है कि अमेरिका वस्तुगत और विवेकशील आवाज सुनकर चीन पर रणनीतिक समझ ठीक करेगा और सही चुनाव करेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम