अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री का दैनिक जीवन

2022-07-07 16:37:42

5 जून को छोड़े जाने के बाद चीन का शनचो नंबर 14 समानव अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में एक महीने से उड़ रहा है। अब अंतरिक्ष यान की स्थिति स्थिर है और वैज्ञानिक प्रयोग सुचारू रूप से चल रहे हैं।

शनचो नंबर 14 समानव अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री रहते हैं। वे हफ्ते में छह दिन काम करते हैं। हर दिन सुबह 8 बजे काम शुरू होता है और शाम को 6 बजे रात्रि भोजन होता है। इसके अलावा, अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान के बाहर की स्थिति रिकॉर्ड करते हैं, नियमित समय पर व्यायाम करते हैं, वैज्ञानिक प्रयोग करते हैं और शारीरिक जांच करते हैं। वे रोज पृथ्वी के सहकर्मियों के साथ संपर्क भी करते हैं। हर दिन तीन अंतरिक्ष यात्री बहुत व्यस्त रहते हैं।

जुलाई में वनथ्येन प्रायोगिक केबिन का प्रक्षेपण होगा। तब अंतरिक्ष यात्री प्रायोगिक केबिन जाकर वैज्ञानिक प्रयोगशाला कैबिनेट का गठन करेंगे और वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। अंतरिक्ष यात्री वनथ्येन प्रायोगिक केबिन में अंतरिक्ष कक्षा भी देंगे।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम