शिनच्यांग में विभिन्न जातीय लोगों के गौरव श्रम के तथ्यात्मक बयान से जुड़ी स्वतंत्र अनुसंधान रिपोर्ट जारी

2022-07-04 18:53:59

चीन के शिनच्यांग विश्वविद्यालय ने 4 जुलाई को शिनच्यांग में विभिन्न जातीय लोगों के गौरव श्रम के तथ्यात्मक बयान से जुड़ी स्वतंत्र अनुसंधान रिपोर्ट जारी की। इसके चीनी और अंग्रेजी संस्करण हैं। अनुसंधान दल ने सर्वेक्षण के बाद सिद्धांत, तथ्य और विश्लेषण के जरिए शिनच्यांग में विभिन्न जातीय लोगों के श्रम की वास्तविक स्थिति दिखाई।

अनुसंधान दल ने एक साल में शिनच्यांग की 14 काउंटियों और शहरों का दौरा किया। दल के सदस्यों ने हान, उइगुर, कज़ाख, ह्वी और अन्य जातीय श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनके श्रम करने की इच्छा और लक्ष्य आदि का पता लगाया। इसके आधार पर अनुसंधान रिपोर्ट पूरी हुई।

रिपोर्ट के अनुसार शिनच्यांग के विभिन्न जातीय लोग अपनी इच्छा से काम करते हैं। रोजगार की स्थिति सामाजिक विकास के रुझान के अनुकूल है। श्रम के जरिए विभिन्न जातीय लोगों का परिवार सुखी है, उनका विकास हुआ है और क्षमता उन्नत हुई है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम