नाटो को राजनीतिक टकराव भड़काना बंद करना चाहिए : चीनी विदेश मंत्रालय

2022-06-30 14:46:15

 नाटो रणनीतिक अवधारणा दस्तावेज में चीन से संबंधित रुझानों के जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 29 जून को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नाटो को विचारधारा के आधार पर रेखा खींचना बंद करना चाहिए, राजनीतिक टकराव को भड़काना बंद करना चाहिए, "नया शीत युद्ध" शुरू करने की कोशिश बंद करनी चाहिए। इसके अलावा, शीत-युद्ध की मानसिकता, शून्य-राशि का खेल, और दुश्मन बनाने की प्रथा को त्यागना चाहिए, साथ ही यूरोप में गड़बड़ी फैलाने के बाद एशिया और पूरी दुनिया में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए।

   रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए सहायक सुलिवन ने कहा कि नाटो के रणनीतिक अवधारणा दस्तावेज में सीधे और स्पष्ट रूप से चीन की बहुआयामी चुनौतियां की चर्चा की जाएंगी।

चाओ लीच्येन ने कहा कि नाटो ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि क्षेत्रीय गठबंधन के रूप में नाटो की स्थिति नहीं बदली है, और नाटो भौगोलिक सफलताओं की तलाश नहीं करता है, और वह अन्य क्षेत्रों में अपनी सदस्यता का विस्तार नहीं करना चाहता है। लेकिन हाल के वर्षों में, नाटो ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में प्रवेश करना जारी रखा हुआ है। कुछ नाटो सदस्य देश सैन्य अभ्यास करने, तनाव पैदा करने और संघर्षों को भड़काने के लिए चीन के आसपास के जलक्षेत्रों में विमान और युद्धपोत को भेज रहे हैं। नाटो क्षेत्रों में फसाद बनाये रखना चाहता है और समूह टकराव की वकालत करता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसके खिलाफ उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखनी चाहिए और कड़ा विरोध करना चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम