थ्येनवन-1 ने निश्चित वैज्ञानिक अन्वेषण मिशन को पूरा किया

2022-06-29 18:21:37

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जून तक "थ्येनवन -1" मिशन ऑर्बिटर और मार्स रोवर दोनों ने निश्चित वैज्ञानिक अन्वेषण कार्यों को पूरा कर लिया है। थ्येनवन-1 मिशन ऑर्बिटर ने सामान्य स्थिति में 706 दिनों तक उड़ान भरी है। उसने पूरे मंगल ग्रह को कवर करते हुए मध्यम रिज़ॉल्यूशन छवि डेटा प्राप्त किया।

गौरतलब है कि 23 जुलाई, 2020 को थ्येनवन-1 का सफल प्रक्षेपण हुआ। 202 दिनों के अंतरिक्ष उड़ान के बाद उसे 10 फरवरी, 2021 को मंगल ग्रह से मिला। उसने मंगल के चारों ओर कक्षा में कैप्चर ब्रेकिंग को सफलतापूर्वक लागू किया। 15 मई को थ्येनवन-1 ने मंगल ग्रह की लैंडिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 22 मई को "ज़ुरोंग" रोवर सफलतापूर्वक मंगल की सतह पर उतरा और गश्त और अन्वेषण करना शुरू कर दिया।

15 अगस्त, 2021 तक जुरोंग मंगल रोवर ने सुचारू रूप से 90-मंगल दिनों के निश्चित वैज्ञानिक अन्वेषण मिशन को पूरा किया है। वह विस्तारित अन्वेषण मिशनों को अंजाम देना जारी रखता है, और मंगल की सतह पर 1,921.5 मीटर की यात्रा कर चुका है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम