चीन में पहला अपतटीय तेल और गैस उपकरण“स्मार्ट फैक्ट्री”उप्तादन में लगाया गया

2022-06-27 17:00:40

26 जून को चीनी राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम से मिली खबर के अनुसार चीन में पहला अपतटीय तेल और गैस उपकरण“स्मार्ट फैक्ट्री”यानी थ्येनचिन में स्थित इस निगम का स्मार्ट विनिर्माण आधार औपचारिक रूप से उप्तादन में लगाया गया है। यह जाहिर हुआ है कि चीन के अपतटीय तेल और गैस उपकरण उद्योग के स्मार्ट परिवर्तन में उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है।

गौरतलब है कि इस स्मार्ट फैक्ट्री का कुल क्षेत्रफल लगभग 5 लाख 75 हजार वर्ग मीटर है, जिसके केंद्रीय सुविधाओं में तीन स्मार्ट उत्पादन केंद्र, सात सहायक कार्यशालाएं और आठ अंतिम असेंबली स्टेशन शामिल हैं।

डिजाइन के अनुसार इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 84 हजार संरचनात्मक टन रहेगी। साथ ही, 1631 मीटर की कुल लंबाई के साथ, इसमें बड़े अपतटीय इंजीनियरिंग जहाजों और फ्लोटिंग उत्पादन भंडारण और अनलोडिंग उपकरणों के लिए उपयुक्त डॉक संसाधन भी होंगे।

इस निगम की थ्येनचिन शाखा में काम करने वाले एक वरिष्ठ तकनीशियन कंग श्याओमिन के अनुसार इस स्मार्ट फ़ैक्ट्री में स्मार्ट उत्पादन उपकरण के 400 से अधिक सेट का उपयोग किया जाता है। यह न केवल श्रम इनपुट को बहुत कम करता है, बल्कि प्रक्रिया में सुधार करते हुए कर्मियों के निर्माण की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम