उच्च स्तरीय वैश्विक विकास वार्ता की अध्यक्षता की शी चिनफिंग ने

2022-06-25 17:06:22

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 24 जून को पेइचिंग में वीडियो से उच्च स्तरीय वैश्विक विकास वार्ता की अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली वैश्विक विकास साझेदारी को बढ़ावा देने, और समावेशी, संतुलित, समन्वय, सहयोग और उभय जीत, समान समृद्धि वाले वैश्विक विकास के एक नए युग का सहनिर्माण करने पर जोर दिया।

शी चिनफिंग ने "उच्च गुणवत्ता वाली भागीदारी का निर्माण करें और वैश्विक विकास का नया युग बनाएं " शीर्षक महत्वपूर्ण भाषण दिया। शी ने कहा कि विकास मानव समाज का शाश्वत विषय है। निरंतर विकास से ही लोगों के स्वस्थ जीवन और शांतिपूर्ण समाज के सपने को साकार किया जा सकता है। लंबे अरसे से विकासशील देश अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ का पता लगाने और आर्थिक और सामाजिक विकास प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। और इसमें उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं। उभरते बाजार देश और विकासशील देश दुनिया की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा हैं और विज्ञान व प्रौद्योगिकी, शिक्षा, समाज, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में भी काफी प्रगति की है।

शी ने चार प्रस्ताव सामने रखे। पहला, हमें विकास को बढ़ाने पर अंतरराष्ट्रीय आम सहमति बढ़ानी चाहिए। दूसरा, हमें संयुक्त रूप से विकास के लिए अनुकूल अंतरराष्ट्रीय वातावरण तैयार करना चाहिए। तीसरा, हमें वैश्विक विकास की नई प्रेरक शक्ति को संयुक्त रूप से तैयार करना चाहिए। चौथा, हमें वैश्विक विकास साझेदारी का सहनिर्माण करना चाहिए।

शी ने कहा कि चीन विभिन्न देशों के साथ प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने, विकास संसाधनों को जुटाने, गरीबी उन्मूलन के वैश्विक सहयोग को गहरा करने, खाद्य उत्पादन और आपूर्ति क्षमताओं को उन्नत करने और स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को बढ़ाने को तैयार है, साथ ही सभी पक्षों के साथ वैक्सीन नवाचार अनुसंधान और संयुक्त उत्पादन को मजबूत करना, भूमि और समुद्र के पारिस्थितिक संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ाने, औद्योगीकरण के परिवर्तन और उन्नयन में तेजी लाने, डिजिटल युग में अंतर्संबंध को बढ़ावा देने, और सभी देशों के विकास में नई शक्ति डालना भी जरूरी है।

वार्ता में

उपस्थित नेताओं ने अपने भाषणों में वर्तमान उच्च स्तरीय वैश्विक विकास वार्ता के आयोजन पर चीन का आभार व्यक्त किया और वैश्विक विकास सहयोग पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की गहन व्याख्या की अत्यधिक सराहना की।

बता दें कि अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजिद तेब्बौने, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी, कजाकस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा,  उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, ब्राजील के उप राष्ट्रपति एंटोनियो हैमिल्टन मार्टिंस मौराओ,कंबोडिया के प्रधानमंत्री समदेच हुन सेन, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद, फिजी के प्रधानमंत्री वोरके बैनीमारामा, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मलेशियाई प्रधानमंत्री इस्माइल नसीरुद्दीन और थाई प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-उंचा ने वार्ता में भाग लिया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम