खेल कानून का संशोधन संस्करण पारित

2022-06-24 17:22:38

24 जून को चीन लोक गणराज्य का खेल कानून का संशोधन संस्करण पारित किया गया। नये खेल कानून में लोगों के खेल गतिविधियों में भाग लेने को सुनिश्चित करने के अधिकार को प्राथमिकता दी गयी है। साथ ही सार्वजनिक खेल सेवा की सप्लाई का विस्तार करने, खेल संसाधनों के खुलेपन और साझा करने, आम लोगों के व्यायाम को प्रेरित करने आदि कई क्षेत्रों में नियमावलियां तय की गयीं।

1952 के जून माह में स्वर्गीय चीनी राष्ट्राध्यक्ष माओ ज़तोंग ने “खेल व्यायाम का विकास कर लोगों के स्वास्थ्य को उन्नत करें” का नारा पेश किया, जिसने कई चीनी लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। एनपीसी की कानून निर्माण कार्य कमेटी के पदाधिकारी क्वो लिनमाओ ने बताया कि इस कानून की गाइड में चीन शक्तिशाली खेल देश और स्वस्थ चीन के निर्माण को आगे बढ़ाएगा। इस कानून में युवाओं की शारीरिक गुणवत्ता को उन्नत करने पर जोर दिया गया है। कानून के मुताबिक रोज़ स्कूलों में छात्रों को कम से कम एक घंटे के व्यायाम में शामिल करने की आवश्यक्ता है। साथ ही स्कूलों को छात्रों की यथार्थ शारीरिक स्थिति के अनुसार विकलांग छात्रों को विशेष व्यायाम प्रदान देना चाहिए। किंडरगार्टन में भी बच्चों को खेलने का स्थान और प्रासंगिक उपकरण प्रदान किए जाने चाहिए। 

और तो और इस कानून ने उत्तेजक पदार्थों के विरोध में और खेल उद्योग के विकास का समर्थन करने में खास नियमावलियां भी पेश कीं।

नया खेल कानून 1 जनवरी 2023 से लागू किया जाएगा।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम