सर्वे में शामिल लगभग आधे लोगों का मानना है कि अमेरिका अब लोकतांत्रिक देश नहीं रहा

2022-06-23 18:32:48

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि 49 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि अमेरिका भविष्य में एक लोकतांत्रिक देश नहीं रहेगा, और आधे उत्तरदाताओं का मानना है कि अमेरिका के नैतिक मूल्य खराब थे, जो 20 साल में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। संबंधित सर्वेक्षण के मुताबिक 65 प्रतिशत अमेरिकी लोग मानते हैं कि सिर्फ पद के पीछे दौड़ने वाले अधिकांश सरकारी अधिकारियों का उद्देश्य व्यक्तिगत हितों की तलाश करना है, और दुनिया भर के 44 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अमेरिका वैश्विक लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 23 जून को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी शैली के लोकतंत्र की न केवल अमेरिका में आलोचना की जाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना होती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राजनीतिज्ञ लोकतंत्र की आड़ में व्यक्तिगत स्वार्थ हितों की तलाश करते हैं, वे अमेरिकी आधिपत्य को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने लोकतंत्र की भावना और मूल्य का विश्वासघात किया और लोकतंत्र का शत्रु भी बन गए। उनका न केवल अमेरिकी नागरिक, बल्कि दुनिया के लोग भी विरोध करते हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम