दुनिया में लगातार बिगड़ती शरणार्थी समस्या का सर्जक अमेरिका और पश्चिमी देश

2022-06-20 19:22:09

20 जून को 22वां विश्व शरणार्थी दिवस है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने उस दिन आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका के नेतृत्व में कुछ पश्चिमी देश लंबे समय से युद्धों और उथल-पुथल का निर्यात कर रहे हैं, दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं, और मानवीय आपदाएं पैदा कर रहे हैं। वे शरणार्थी समस्या के सर्जक हैं।

वांग वनपिन ने जानकारी देते हुए कहा कि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त द्वारा हाल ही में जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष या उत्पीड़न के कारण अपने देश छोड़कर भागे शरणार्थियों, शरणार्थी दावेदारों और विस्थापित व्यक्तियों की संख्या पहली बार 10 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा जारी ताज़ा सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चला है कि साल 2021 के अंत तक, संघर्ष, हिंसा और अन्य संकटों से विस्थापित बच्चों की संख्या 3.65 करोड़ तक पहुंच गई, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे अधिक है।

वांग वनपिन ने कहा कि उपरोक्त परेशान करने वाले आंकड़े कुछ देशों की प्रचंड आक्रामकता और हस्तक्षेप को उजागर करते हैं।

उन्होंने बल देते हुए कहा कि शरणार्थी दिवस केवल एक दिन है, लेकिन शरणार्थियों की दुर्दशा हर दिन होती है। चीन संबंधित देशों से अपनी कार्यवाहियों के परिणामों पर गंभीरता से विचार करने, शरणार्थियों के मूल कारणों को प्रभावी ढंग से समाप्त करने और शरणार्थी मुद्दे पर अपनी उचित जिम्मेदारियों को निभाने का आग्रह करता है। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर बहुपक्षवाद का दृढ़ता से समर्थन करते हुए वैश्विक शरणार्थी संरक्षण प्रणाली में सुधार लाने और शरणार्थी मुद्दों के समाधान को बढ़ावा देने में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए समान प्रयास करने को तैयार है।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम