चीन में मुख्य रोग की रोकथाम में प्रगति हुई

2022-06-17 16:19:51

रोग रोकथाम और नियंत्रण व्यवस्था लोगों का स्वास्थ्य बनाए रखने, सार्वजनिक चिकित्सा सुरक्षा की रक्षा करने और आर्थिक व सामाजिक स्थिरता सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण गारंटी है।

पिछले दशक में चीन में मुख्य संक्रामक रोग और क्षेत्रीय रोग की रोकथाम में बड़ी प्रगति हुई। आंकड़ों के अनुसार चीन में टीकाकरण दर 90 प्रतिशत से अधिक कायम रही। एड्स की मृत्यु दर और क्षय रोग पड़ने की दर काफी हद तक कम हुई।

इसके साथ चीन ने संबंधित कानून और नियम में सुधार किया और सक्रियता से अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान बढ़ाया। चीन ने इबोला की रोकथाम के लिए पश्चिमी अफ्रीका में चीनी चिकित्सकों को भेजा। चीन ने बहुत-से देशों और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों के साथ महामारी की रोकथाम का अनुभव साझा किया है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम