चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्क बुनियादी सुविधा बनायी

2022-06-16 11:30:24

पिछले दस वर्षों में चीन की नेटवर्क बुनियादी सुविधा की बड़ी प्रगति हुई। चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा और तकनीक में उन्नत ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड और मोबाइल संचार नेटवर्क बनाया और 5जी ने वैश्विक बढ़त हासिल की।

आंकड़ों के अनुसार चीन में 10 करोड़ और उससे अधिक की नेटवर्क गति वाले उपयोगकर्ताओं का अनुपात 93.4 प्रतिशत है। गीगाबिट की गति वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है। 4जी बेस स्टेशनों का पैमाना दुनिया की कुल मात्रा के आधे से अधिक है। 16.15 लाख 5जी बेस स्टेशन बनाए गए हैं और 41.3 करोड़ 5जी मोबाइल फोन के उपयोगकर्ता हैं। प्रौद्योगिकी उद्योग की ताकत में काफी वृद्धि हुई है, 5जी मानक-आवश्यक पेटेंट का अनुपात 38.2 प्रतिशत है। 5जी चिप्स, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे प्रमुख कोर प्रौद्योगिकियों और अंतर्राष्ट्रीय उन्नत स्तर के बीच का अंतर कम होता जा रहा है।

इसके अलावा, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पूर्ण ऑप्टिकल संचार उद्योग प्रणाली का निर्माण किया गया है। ऑप्टिकल संचार उपकरण, ऑप्टिकल मॉड्यूल डिवाइस और ऑप्टिकल फाइबर व केबल जैसे कुछ प्रमुख प्रौद्योगिकियां अंतरराष्ट्रीय उन्नत स्तर पर पहुंच गयीं।

वर्तमान में, इंटरनेट क्षेत्र में चीन में 301 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, जो दुनिया का 25 प्रतिशत हिस्सा हैं। मोबाइल भुगतान का वार्षिक लेनदेन पैमाना 5270 खरब युआन तक पहुंच गया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम