चीन में निर्माण उद्योग की अच्छी दिशा में बढ़ने के रुझान में परिवर्तन नहीं हुआ

2022-06-15 16:08:01

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद से अब तक चीन में उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी कार्य में बड़ी प्रगति हुई है। वर्ष 2012 से 2021 तक चीन में औद्योगिक उत्पादन मूल्य में हुई वृद्धि 209 खरब युआन से बढ़कर 373 खरब युआन तक पहुंच गई है। इसमें निर्माण उद्योग के उत्पादन मूल्य में हुई वृद्धि 169 खरब 80 अरब युआन से बढ़कर 314 खरब युआन तक जा पहुंची है, जिसका दुनिया में अनुपात 20 प्रतिशत से करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ा है।

हाल के वर्षों में चीन में सूचना प्रौद्योगिकी और निर्माण उद्योग के साथ मिश्रण में प्रगति हुई है। नई तकनीक की भूमिका में विनिर्माण उद्योग के उत्पादन के तरीके, व्यवसाय के मॉडल और रोजगार के तरीकों में सुधार आया है। इससे निर्माण उद्योग के हरित और सुरक्षित विकास बढ़ा है।

पिछले एक दशक में चीन में सूचना और संचार उद्योग का बड़ा विकास हुआ है। चीन में दुनिया में सबसे बड़े और सबसे संपूर्ण ऑप्टिकल संचार उद्योग प्रणाली का निर्माण पूरा हुआ है। ऑप्टिकल संचार उपकरण, ऑप्टिकल मॉड्यूल डिवाइस और ऑप्टिकल फाइबर केबल आदि मुख्य तकनीक दुनिया में आगे हैं।

चीनी राजकीय उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि भू-राजनीतिक मुठभेड़ और महामारी के प्रभाव में चीन के विकास में जटिलता, गंभीरता और अनिश्चितता बढ़ी है, लेकिन निर्माण उद्योग की अच्छी दिशा में बढ़ने के रुझान में परिवर्तन नहीं हुआ है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम