पिछले दस वर्षों में परिवहन उद्योग में चीन की बड़ी उपलब्धियां

2022-06-14 10:37:18

 

पिछले दस वर्षों में चीन की व्यापक परिवहन सेवा क्षमता में काफी सुधार हुआ है और लोगों के उपलब्धियां प्राप्त करने के अनुभव में काफी वृद्धि हुई। रेलवे, राजमार्ग, जल परिवहन, नागरिक उड्डयन का यात्री और कार्गो कारोबार, बंदरगाह कार्गो थ्रूपुट और पोस्टल एक्सप्रेस व्यवसाय की मात्रा जैसे प्रमुख संकेतक लगातार कई वर्षों से दुनिया में शीर्ष स्थान पर रहे। चीन दुनिया में सबसे व्यस्त परिवहन वाले देशों में से एक बन गया है। 2021 के आंकड़े बताते हैं कि हर दिन औसतन 69 हजार से अधिक जहाज बंदरगाह में प्रवेश करते हैं या छोड़ते हैं, 26 हजार 8 सौ विमान उड़ान भरते हैं या उतरते हैं, और लगभग 30 करोड़ एक्सप्रेस वस्तुओं का निपटारा किया जाता है। व्यस्त समय में औसतन हर दिन 10 हजार यात्री ट्रेनों का संचालन है और हाइवे यातायात में 6 करोड़ से अधिक वाहन संचालित होते हैं।

पिछले दस वर्षों में चीन के व्यापक त्रि-आयामी परिवहन नेटवर्क के निर्माण में तेजी आई है, जिसने प्रभावी रूप से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय परिसंचरण को बढ़ावा दिया है। चीन ने दुनिया के सबसे बड़े हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क, हाइवे नेटवर्क, विश्व स्तरीय बंदरगाह समूह समेत व्यापक परिवहन प्रणाली का निर्माण किया, जो दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और दुनिया के सबसे बड़े माल व्यापार देश के रूप में चीन के संचालन का मजबूत समर्थन करता है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम