2022 चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण प्रचार सप्ताह ऑनलाइन शुरू

2022-06-13 15:18:56

चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण प्रचार सप्ताह 13 जून को ऑनलाइन तरीके से शुरू हुआ, जो कि यह चीन में लगातार 32वां राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण प्रचार सप्ताह है। 13 से 19 जून तक चलने वाले इस प्रचार सप्ताह का प्रमुख विषय है "हरित और निम्न कार्बन, ऊर्जा की बचत पहले"।

  चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग और पेइचिंग सरकार ने  13 जून की सुबह 2022 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण प्रचार सप्ताह और पेइचिंग ऊर्जा संरक्षण प्रचार सप्ताह ऑनलाइन शुरू किया। इसके दौरान 7 प्रमुख गतिविधियां आयोजित होंगी।

   इसके साथ राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने संबंधित विभागों के साथ सिलसिलेवार "क्लाउड" गतिविधियां भी शुरू की। विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन गतिविधियों को अंजाम देकर, ऊर्जा संरक्षण और कार्बन कटौती के बुनियादी ज्ञान को व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाया गया है, और ऊर्जा संरक्षण और कार्बन कटौती में भाग लेने के लिए लोगों का उत्साह पूरी तरह से जुटाया गया है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम