थाईवान जलडमरुमध्य पर चीन की प्रभुसत्ता और प्रशासनिक अधिकार है

2022-06-13 18:34:16

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 13 जून को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग है। अंतर्राष्ट्रीय महासागर संधि और चीन के अंदरूनी कानून के अनुसार थाईवान जलडमरुमध्य पर चीन की प्रभुसत्ता और प्रशासनिक अधिकार है। इसके साथ चीन संबंधित समुद्री क्षेत्र में अन्य देशों के कानूनी हितों का सम्मान करता है।

वांग वनपिन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महासागर संधि में अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र से संबंधित कोई विषय नहीं है। संबंधित देशों ने कहा कि थाईवान जलडमरुमध्य अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र है। इसका उद्देश्य चीन की संप्रभु सुरक्षा को धमकी देने के लिए बहाना बनाना है। चीन इसका दृढ़ विरोध करता है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम