यूरोपीय संसद द्वारा पारित तथाकथित“शिनच्यांग-संबंधित प्रस्ताव” बिल्कुल झूठ

2022-06-11 17:33:56

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 10 जून को कहा कि यूरोपीय संसद ने तथाकथित“शिनच्यांग-संबंधित प्रस्ताव”पारित किया है। जिसने वास्तविकता और कानून की उपेक्षा करके चीन को बदनाम किया, और मनमाने ढंग से चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप किया है। इसने खुले तौर पर अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है। चीन ने इस की कड़ी निंदा की और दृढ़ता से विरोध किया।

चाओ लीच्येन ने कहा कि शिनच्यांग से जुड़े मामले वास्तव में राष्ट्र, धर्म और मानवाधिकार के मामले नहीं हैं, वे आंतकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद का विरोध करने के मामले ही हैं, जो चीन की प्रभुसत्ता, प्रादेशिक अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हैं। बीते 60 वर्षों में शिनच्यांग की उईगुर जाति की जनसंख्या 22 लाख से 1 करोड़ 20 लाख तक बढ़ गयी है। साथ ही जनता की औसत आयु भी 30 वर्ष से बढ़कर 74.7 वर्ष तक पहुंच चुकी है।

उधर अमेरिका ने हाल ही में यह घोषणा की कि वर्ष 2021 के जनवरी को हुए अमेरिकी कैपिटल हिल दंगा तख्तापलट का असफल प्रयास था। इसकी चर्चा में चाओ लीच्येन ने कहा कि एक साल पहले कैपिटल हिल में हुई घटना ने विश्व को हैरान कर दिया। अमेरिकी नागरिकों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने अमेरिकी लोकतंत्र पर चिंता व्यक्त की और दृढ़ता से संदेह जताया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम