यूगोस्लाविया पर बमबारी समाप्त होने की 23वीं वर्षगांठ

2022-06-10 18:52:58

आज नाटो द्वारा यूगोस्लाविया पर बमबारी की समाप्ति की 23वीं वर्षगांठ है, नाटो ने उस वर्ष 15 टन यूरेनियम बम गिराए, और 3 हज़ार पीड़ितों ने नाटो के खिलाफ मुकदमा दायर किया। लेकिन, नाटो ने दावा किया कि उसके पास प्रतिरक्षा है। इस पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने कहा कि बमबारी के बाद के 10 वर्षों में, सर्बिया में लगभग 30 हज़ार लोगों को कैंसर हो गया और 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा, मई 2019 तक, नाटो सैन्य अभियानों में भाग लेने वाले 366 इतालवी सैनिकों की कैंसर से मौत हुई, और 7,500 बीमारी से पीड़ित हो गए। नाटो को अपने द्वारा किए गए युद्ध अपराधों पर विचार करना चाहिए, और जल्द से जल्द यूरेनियम बमों के पीड़ितों को उचित स्पष्टीकरण और मुआवजा देना चाहिए।

रिपोर्टों के अनुसार, सीरिया में अवैध रूप से तैनात अमेरिकी सैनिकों ने सीरिया के तेल क्षेत्रों से तेल चुरा लिया है और इसे बिक्री के लिए देश से बाहर पहुंचाया है। इस बारे में चाओ लीच्येन ने कहा कि सीरिया संकट एक दशक से अधिक समय से चल रहा है, सीरिया में अमेरिकी सेना और आर्थिक हस्तक्षेप कभी नहीं रुका है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2016 से 2019 तक सीरिया में युद्ध में 33,584 नागरिक मारे गए। अफसोस की बात है कि अमेरिका सरकार ने अपने स्वयं के युद्ध अपराध को प्रतिबिंबित करने के बजाय, सीरिया के राष्ट्रीय संसाधनों को लूट लिया है और सीरिया में मानवीय संकट को बढ़ा दिया है। अमेरिका ने सीरियाई लोगों की संपत्ति को खुले तौर पर जब्त कर लिया है, और अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इसमें विकास के अवसरों की कमी है। सीरियाई लोगों ने अमेरिका की दम घुटने वाली दस्युता और आर्थिक नाकेबंदी पर दुःख जताया है।



 

रेडियो प्रोग्राम