इंटरनेट की सहायता में पारंपरिक चीनी चिकित्सा की विशाल संभावना

2022-06-10 16:30:47

पारंपरिक चीनी चिकित्सा हजारों सालों से चीनी लोगों के स्वास्थ्य और सुखी जीवन से संबंधित रही है। यह पूर्वजों द्वारा छोड़ी गई अनमोल संपत्ति है। चीन सरकार हमेशा पारंपरिक चीनी चिकित्सा के विकास पर बड़ा ध्यान देती है। सरकार ने राष्ट्रीय विकास रणनीति में पारंपरिक चीनी चिकित्सा को शामिल किया और सिलसिलेवार उदार नीतियां बनाईं। हाल में 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पारंपरिक चीनी चिकित्सा के विकास की योजना जारी की गई। इसमें संबंधित काम का इंतजाम किया गया।

पारंपरिक चीनी चिकित्सा का विकास और इस व्यवसाय के इंटरनेट के साथ मिश्रण बढ़ाने के लिए पहला पारंपरिक चीनी चिकित्सा नवाचार विकास सम्मेलन 11 जून को चीन के हांगचो में आयोजित होगा। उद्देश्य है कि विद्वानों के विचार विमर्श के जरिए इंटरनेट के युग में पारंपरिक चीनी चिकित्सा के नवाचार विकास मॉडल की खोज की जाएगी।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग पारंपरिक चीनी चिकित्सा के विकास पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्होंने कई बार इसके बारे में भाषण दिए। शी चिनफिंग ने कहा कि विकास के नियम के अनुसार पारंपरिक चीनी चिकित्सा का आधुनिकीकरण और औद्योगीकरण बढ़ाना चाहिए। इसके साथ चीनी और पश्चिमी चिकित्सा का संतुलित विकास करने और दुनिया में पारंपरिक चीनी चिकित्सा का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। बीमारियों के इलाज में चीनी चिकित्सा की भूमिका निभाने के जरिए स्वस्थ चीन के निर्माण और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान बढ़ाने में योगदान करना चाहिए।

हजारों सालों से चीन अपने परंपरागत चिकित्सा के जरिए मरीजों का इलाज करता रहता है। कोविड-19 महामारी जैसे गंभीर संक्रामक रोग की रोकथाम में चीनी चिकित्सा की विशेष भूमिका दिखाई गई। आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस की रोकथाम में पारंपरिक चीनी औषधि की प्रभावशीलता दर 90 प्रतिशत से ज्यादा है। चीन में कोरोना से संक्रमित 70 हजार से अधिक मरीजों को पारंपरिक चीनी चिकित्सा का इलाज दिया गया, जो सभी मामलों का करीब 92 प्रतिशत है।

मोबाइल इंटरनेट के विकास के चलते चिकित्सा सेवा का नया तरीका सामने आया। अब ऑनलाइन और ऑफलाइन चिकित्सा सेवा उपलब्ध है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा सेवा में भी बड़ा परिवर्तन हुआ। इंटरनेट के जरिए डॉक्टर और मरीज एकदम जोड़ सकते हैं। चाहे शहर में हो या दूरस्थ क्षेत्र में, सभी उपयोगकर्ता ऑनलाइन प्लेटफोर्म के माध्यम से श्रेष्ठ चिकित्सा संसाधन का फायदा उठा सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में चीन में इंटरनेट चिकित्सा का बड़ा विकास कायम रहा और प्रभाव भी बढ़ा। पारंपरिक चीनी चिकित्सा को राष्ट्रीय रणनीति में शामिल होने से चीनी लोगों में इसका आकर्षण और बढ़ा। इंटरनेट की सहायता में पारंपरिक चीनी चिकित्सा के विकास की विशाल संभावना होगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम