शी चिनफिंग की सी छ्वेन यात्रा- सान सू मंदिर

2022-06-09 11:07:41

सान सू मंदिर चीन के सी छ्वेन प्रांत के मेई चो शहर के तुंग पो चिले में स्थित है। यह पेई सांग राजवंश के तीन प्रसिद्ध लेखकों सू शून, सू शि और सू ज़े (इतिहास में "सान सू" के रूप में जाना जाता है) का पूर्व निवास है।

   8 जून को सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सी छ्वेन प्रांत में योंग फेंग गांव और सान सू मंदिर का दौरा किया। उन्होंने उच्च मानक कृषि भूमि निर्माण, अनाज उत्पादन को मजबूत करने, ग्रामीण पुनरोद्धार, महामारी की रोकथाम और नियंत्रण, और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की स्थानीय स्थिति के बारे में जाना।

  तीन प्रसिद्ध लेखकों सू शून, सू शि और सू ज़े और उन की संस्कृति बहुत समृद्ध है, जो चीनी राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक संपदा और बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत बन गया है। इसका समकालीन प्रभाव अभी भी जीवित है, जो हमें अपने सांस्कृतिक आत्मविश्वास को और मजबूत करने, अपनी सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम