चाइना स्काई आई फास्ट ने पहला निरंतर सक्रिय तेज रेडियो तूफान ढूंढा

2022-06-09 18:09:25

हाल ही में चीनी विज्ञान अकादमी की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला के शोधकर्ता ली डी के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय टीम ने चाइना स्काई आई फास्ट की "मल्टी-साइंस टार्गेट सायमलटेनियस स्काई सर्वे (CRAFTS)" प्राथमिकता वाली प्रमुख परियोजना के माध्यम से, लगातार सक्रिय दोहराव वाले तेज रेडियो तूफान FRB 20190520B का एकमात्र मामला अब तक खोजा गया है।

उक्त निष्कर्षों से पता चलता है कि सक्रिय दोहराव वाले तेज रेडियो तूफान के आसपास के जटिल वातावरण में सुपर-उज्ज्वल सुपरनोवा विस्फोटों के समान विशेषताएं हैं, जिसने एफआरबी फैलाव विश्लेषण के पारंपरिक दृष्टिकोण को चुनौती दी है, साथ ही तेज रेडियो तूफान के विकास मॉडल के निर्माण और इस हिंसक ब्रह्मांडीय रहस्यमय घटना को समझने की नींव रखी है। यह उपलब्धि पेइचिंग समयानुसार वर्ष 2022 के 9 जून को जारी अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक पत्रिका“नेचर”में प्रकाशित किया गया है।

एफ़आरबी क्षेत्र के संस्थापक डंकन लोरिमर ने इस पर टिप्पणी की कि FRB 20190520B की इन विशेषताओं और लगातार रेडियो स्रोतों के अस्तित्व के आधार पर, मुझे लगता है कि FRB के विभिन्न वर्गीकरण हो सकते हैं। एफआरबी नमूनों की निरंतर वृद्धि के साथ, अनुमान है कि भविष्य के कई वर्षों में हम एफआरबी के रहस्य से पर्दा हटाने में सक्षम होंगे।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम