चीन के मुख्य ग्रीष्मकालीन अनाज उत्पादक क्षेत्रों में 60 फीसदी गेहूं की कटाई पूरी

2022-06-09 18:13:35

वर्तमान में चीन के मुख्य ग्रीष्मकालीन अनाज उत्पादक क्षेत्रों में लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की कटाई की जा चुकी है। इस वर्ष में कृषि मशीनरी और उपकरणों के स्तर में सुधार के कारण विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की कटाई की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार हुआ है। वर्तमान में देश भर में 18 करोड़ मू (एक मू लगभग 666.7 वर्ग मीटर है) गेहूं की कटाई की गयी है, और दैनिक कटाई क्षेत्र लगातार नौ दिनों तक 1 करोड़ मू से अधिक हो गया है।

आनह्वेई प्रांत के पहले मानव रहित खेत बोचो छाओछन प्रदर्शन आधार में नियोजित संचालन मार्ग के अनुसार, मानवरहित हार्वेस्टर यात्रा करता है, फसल काटता है, और मुड़ता है, और हर क्रिया बहुत सुचारू है। लैस लॉस सेंसर के कारण हार्वेस्टर की हार्वेस्टिंग लॉस में कमी रेट सामान्य मॉडल की तुलना में 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत अधिक है।

हनान प्रांत के लोयांग शहर के राष्ट्रीय कृषि मशीनरी उपकरण नवाचार केंद्र में कृषि मशीनरी क्लाउड प्लेटफॉर्म खोला गया है। वर्तमान में वास्तविक समय में जिस पर नजर रखी जा रही है, वह देश भर में चल रही हज़ारों स्मार्ट कृषि मशीनों की स्थिति है। डेटा विश्लेषण के माध्यम से, क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म विभिन्न स्थानों पर वितरित बुद्धिमान कृषि मशीनरी को प्रभावी ढंग से आवंटित और भेज सकता है, और क्रॉस-क्षेत्रीय मशीनरी कटाई की दक्षता में सुधार कर सकता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम