अमेरिका शिनच्यांग के बारे में सफेद झूठ फैला रहा है

2022-06-08 10:50:10

हाल ही में मीडिया में चीन में रह रहे एक पूर्व अमेरिकी राजनयिक की शिनच्यांग से जुड़ी बातों ने व्यापक नजर खींची है। इस राजनयिक ने साफ तौर पर कहा है कि शिनच्यांग में कोई समस्या नहीं है। हमें साफ पता है लेकिन शिनच्यांग का उपयोग कर मजबूर श्रम, नस्लीय कत्लेआम व मानवाधिकार मुद्दा लेकर चीन पर हमला करना एक प्रभावी तरीका है। हमारा अंतिम लक्ष्य चीन सरकार को साजिश में फंसाना है।

 

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी उद्यमों का सहयोग प्राप्त करने के लिए वर्ष 2021 में क्वांगचो स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास में आर्थिक व राजनीतिक मामले पर जिम्मेदार कौनसुल शीला कैरे और अंद्रू चिरा ने एक आंतरिक वाइन पार्टी में उपरोक्त अमेरिकी योजना की चर्चा की।

 

पिछले महीने के अंत में यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त बाचेलेट जेरिया की चीन यात्रा को लेकर अमेरिका ने फिर एक राजनीतिक तमाशा किया है। उच्चायुक्त की यात्रा निर्धारित होने से पहले अमेरिका ने उच्चायुक्त की चीन यात्रा के बारे में पुरजोर तरीके से प्रचार-प्रसार किया। जब उच्चायुक्त की यात्रा होने वाली थी तब अमेरिका ने इसका जबरदस्त विरोध किया। अब उच्चायुक्त ने अपनी चीन यात्रा पूरी की और साफ तौर पर कहा कि उन्होंने किसी निगरानी व नियंत्रण के बिना शिनच्यांग के विभिन्न जगतों के लोगों के साथ बातचीत की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने फिर झूठ फैलाया कि उच्चायुक्त की यात्रा नियंत्रित है।

 

लेकिन चाहे अमेरिका शिनच्यांग के बारे में कितना भी झूठ फैलाये, वह शिनच्यांग में सामाजिक स्थिरता व समृद्धि और जनता के सुखमय जीवन की वास्तविक स्थिति को मिटा नहीं सकता है। अमेरिका झूठ फैलाकर व्यावसायिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के स्तर पर शिनच्यांग की अर्थव्यवस्था को बिगाड़कर शिनच्यांग के आर्थिक व सामाजिक आधुनिकीकरण को बाधित करना चाहता है। लेकिन यह यकीनन विफल साबित होगा। विश्व में अधिकाधिक लोग भी अमेरिका के षड्यंत्र को साफ तौर पर जानने लगे हैं। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम