अनाज उत्पादन सुनिश्चित करने पर चीन का ध्यान

2022-06-08 18:42:59

चीन एक बड़ी आबादी वाला देश है, जो कि खाद्यान्न उत्पादन के मामले में भी अग्रणी है। बावजूद इसके समय-समय पर मौसम संबंधी आपदा के कारण चुनौती का सामना करना पड़ता है। हाल के वर्षों में बाढ़, सूखा आदि स्थितियों से फसलों पर असर देखा गया है। चीन सरकार ने खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ इस चुनौती से निपटने पर ध्यान दिया है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने कहा कि इस साल की गर्मियों की फसल को लेकर ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।


बताया जाता है कि चीन में गर्मियों के मौसम में अनाज उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए व्यापक उपाय किए जा रहे हैं। इसके साथ ही खाद्यान्न की कीमतों को स्थिर करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जबकि कोरोना महामारी के बीच भी आर्थिक व सामाजिक विकास के साथ समन्वय बिठाने की जरूरत बतायी जा रही है। 


चीनी प्रधानमंत्री ने सुचारू कृषि उपकरण और कार्मिक रसद करने का आग्रह किया। इसके साथ ही सभी स्तरों पर सरकारों से बिना समय बर्बाद किए और एक भी अनाज का दाना बर्बाद न करने की अपील की। 


ली खछ्यांग की अपील से इस बात का अंदाजा लग सकता है कि चीन में खाद्यान्न उत्पादन को कितना महत्व दिया जाता है। वैसे भी चीन एक कृषि प्रधान देश है, यहां पिछले कई वर्षों में आधुनिक कृषि उपकरणों के इस्तेमाल से अनाज पैदावार में काफी इजाफा दर्ज किया गया। 


उधर चीनी उप प्रधानमंत्री हून छुनहुआ ने अनाज की खरीद और समस्या को हल करने के लिए सुचारू चैनलों की आवश्यकता पर बल दिया।


इसके साथ ही उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ग्रीष्मकालीन अनाज और तेल संग्रह को पूरी तरह से करने के प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि वार्षिक बुवाई क्षेत्रों को कम करने के बजाय विस्तारित किया जाना चाहिए।


इस साल की गर्मियों में गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है, इसलिए पूरी फसल सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर न छोड़े जाने पर बल दिया गया है। साथ ही कार्यबल और कृषि मशीनरी के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए हरित चैनल स्थापित करने और गर्मी की फसल को प्रभावित करने वाली समस्याओं और चुनौतियों को हल करने में मदद करने के लिए हॉटलाइन शुरू की जाएगी। 


इस बीच खबर है कि चीन में 1.13 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई की गयी है। इसे एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में दिख सकता है। 

अनिल पांडेय



 



 

रेडियो प्रोग्राम