चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज की फसल

2022-06-08 17:44:28

चीनी कृषि और ग्रामीण मंत्रालय ने हाल में जानकारी दी कि 6 जून को चीन ने कुल 1.13 करोड़ हेक्टेयर गेहूं की कटाई की। अनुमान है कि जून के मध्य में चीन में 2.2 हेक्टेयर   करोड़ गेहूं भंडारों में रखा जाएगा।  

इस साल ग्रीष्मकालीन अनाज के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई है और हरेक हेक्टेयर के उत्पादन में भी इजाफा हुआ है। गेहूं की उत्पादन मात्रा इतिहास में एक नया रिकॉर्ड तोड़ेगी। किसानों की आमदनी में वृद्धि आयी है। कृषि मशीनरी के उपकरणों के व्यापक प्रयोग से गेहूं की कटाई और आसान हो गयी है। 

आंकड़े बताते हैं कि इस साल चीन की विभिन्न स्थानीय सरकारों ने 60 हजार के कृषि उपकरणों को ग्रीष्मकालीन अनाज की कटाई में इस्तेमाल किया। अनाज सुरक्षा देश की प्राथमिकता है। इस साल के अनाज उत्पादन लक्ष्य के मिशन को पूरा करने से चावल के कटोरे को अपने हाथों में मजबूती से पकड़ने के लिए चीनी लोगों में और अधिक आत्मविश्वास पैदा हुआ है।


(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम