दस वर्षों में दो बार अंतरिक्ष का दौरा किया ल्यू यांग ने

2022-06-07 17:20:57

जून 2012 में ल्यू यांग चीन में अंतरिक्ष का दौरा करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं। शनचो-9 समानव उड़ान मिशन को पूरा करने के बाद उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि भविष्य में मैं ज़रूर अंतरिक्ष में वापस लौटूंगी। अब दस वर्षों के बाद उनका सपना शनचो-14 अंतरिक्ष यान के साथ अंतरिक्ष में पूरा होगा।

शनचो-9 मिशन की अपेक्षा इस बार के मिशन ने अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर, मनोविज्ञान, जानकारी भंडार और कौशल के प्रति ज्यादा सख्त मांग की है। इसकी तैयारी के दौरान ल्यू यांग ने बहुत कठोर शारीरिक अभ्यास किया। प्रशिक्षण के समय वे सबसे जल्द ट्रेनिंग स्थल पर आती थीं। उन के ट्रेनिंग का समय सब से लंबा रहा। वे सब से देर में वापस जाती थीं। और डॉरमेट्री में वापस लौटकर उन्हें बारबेल उठानी होती थी और ग्रिप मशीन का अभ्यास करना होता था। ल्यू यांग के अनुसार उन्हें घर वालों का पूरा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि जब मेरे कंधों पर महान कार्य डाला गया, तो परिवार के लोगों ने मेरे लिये पूरा पारिवारिक बोझ उठाया है।

दस वर्षों में ल्यू यांग दो बच्चों की मां बन गयी हैं। उन के पति और दो बच्चों ने ल्यू यांग का पूरा समर्थन किया है। हर बार जब वे अपने बच्चों की चर्चा करती हैं, तो उनके मुंह पर ज़रूर मुस्कुराहट दिखती है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम