शनचो-14 के अंतरिक्ष यात्रियों का चयन कैसे हुआ?

2022-06-07 17:15:47

5 जून को तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने शनचो-14 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में पहुंचकर चीनी अंतरिक्ष स्टेशन थ्येनहो कोर मॉड्यूल असेंबली में प्रवेश किया। इन तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का चयन कैसे किया गया है?

चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के जनरल डिजाइनर हुआन वेइफंग ने बताया कि ल्यू यांग, छ्येई श्वुजे और छन तोंग की एक समान विशेषता है, यानी वे बहुत सावधान और गंभीर हैं। उनकी उम्र भी लगभग एक जैसी है। हाल में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों की टीम में विमान चालकों, उड़ान मिशन के विशेषज्ञों और एयरोस्पेस फ्लाइट इंजीनियर और विशेषज्ञ शामिल हैं। चीन मिशन की आवश्यकता पर उम्मीदवारों का विस्तार करेगा और विविध अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करेगा। 


रेडियो प्रोग्राम