मानवयुक्त अंतरिक्ष यान की एक नई पीढ़ी पुन: प्रयोज्य होगी और अधिक यात्रियों को ले जाएगी

2022-06-05 16:58:29

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के मिशन कार्यक्रम के अनुसार, थ्येनचोउ 4 कार्गो अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के बाद शनचोउ 14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान आज सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। स्पेस स्टेशन का वेनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल जुलाई में लॉन्च होगा, और स्पेस स्टेशन के मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल अक्टूबर में लॉन्च होगा। तब तक चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का कक्षा में निर्माण पूरा हो जाएगा। बाद में, थ्येनचोउ 5 कार्गो अंतरिक्ष यान और शनचोउ 15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को भी लॉन्च किया जाएगा।

गौरतलब है कि, शनचोउ 14 और शनचोउ 15 के चालक दल के सदस्य तीन अंतरिक्ष यात्री हैं, और वे 6 महीने तक अंतरिक्ष में ठहरेंगे। इस वर्ष चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के कक्षीय निर्माण के पूरा होने के बाद, परियोजना को 10 से अधिक वर्षों के अनुप्रयोग और विकास चरण में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। प्रारंभिक योजना प्रत्येक वर्ष दो मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और दो कार्गो अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की है। अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय तक कक्षा में रहना चाहिए, अंतरिक्ष विज्ञान के प्रयोगों और तकनीकी प्रयोगों को अंजाम देना चाहिए और अंतरिक्ष स्टेशन की देखभाल और रखरखाव करना चाहिए।

 

रेडियो प्रोग्राम