चीनी समानव अंतरिक्ष मिशन की "तीन-चरणीय" विकास रणनीति

2022-06-04 16:40:09

शेनचो 14 समानव मिशन चीन की 9वीं समानव अंतरिक्ष उड़ान होगी। अक्टूबर 2003 में पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री यांग लीवेई विशाल अंतरिक्ष के पहले चीनी यात्री बने। तब से, चीनी अंतरिक्ष यात्री सात बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं। अब तक, 13 लोग अंतरिक्ष का दौरा कर चुके हैं, जिनमें से कई लोगों ने एक से ज्यादा बार अंतरिक्ष की यात्रा की। चीनी समानव अंतरिक्ष मिशन "तीन-चरणीय" विकास रणनीति के अनुसार अंतरिक्ष स्टेशन युग में लगातार प्रवेश कर रहा है।


15 अक्टूबर 2003 को यांग लीवेई ने शेनचो 5 के जरिए आकाश में उड़ान भरी और चीनी राष्ट्र का अंतरिक्ष में उड़ने का हजार साल पुराना सपना साकार हुआ। शेनचो 5 की पहली समानव उड़ान की सफलता का मतलब है कि चीन ने समानव अंतरिक्ष उड़ान में महारत हासिल कर ली है।

12 अक्टूबर 2005 को शेनचो 6 समानव अंतरिक्ष यान लॉन्च किया गया और अंतरिक्ष यात्री फेइ चुनलोंग और नीअ हैशेंग ने अपने पांच दिवसीय उड़ान मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

25 सितंबर 2008 को अंतरिक्ष यात्री चेई चीकांग, ल्यू पोमिंग और चिंग हाइफेंग ने शेनचो 7 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में उड़ान भरी। अंतरिक्ष यात्री चेई चीकांग ने केबिन से बाहर जाने की गतिविधि को पूरा किया। और चीन दुनिया का तीसरा देश बन गया है जिसने स्वतंत्र रूप से केबिन से बाहर जाने की अंतरिक्ष तकनीक में महारत हासिल की है।

16 जून 2012 को, शेनचो 9 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया गया और अंतरिक्ष यात्री चिंग हाइफेंग, ल्यू वांग और ल्यू यांग ने अंतरिक्ष की यात्रा की।

11 जून 2013 को, शेनचो 10 ने अपनी यात्रा शुरू की। यह मिशन चीनी समानव अंतरिक्ष यान की पहली अनुप्रयुक्त उड़ान है। अंतरिक्ष यात्री नीअ हाइशेंग, चांग श्याओकुआंग और वांग यापिंग ने कक्षा में 15 दिन के उड़ान के दौरान डॉकिंग कार्य पूरा किया, लगभग 40 वैज्ञानिक प्रयोग किए, और पहला अंतरिक्ष व्याख्यान दिया।

17 अक्टूबर 2016 को शेनचो 11 उड़ान मिशन चीन का छठा समानव उड़ान मिशन है और अंतरिक्ष यात्री चिंग हाइफेंग और छेन तोंग ने 33 दिन की उड़ान पूरी की।

17 जून 2021 को शेनचो 12 समानव अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष यात्री नीअ हाइशेंग, ल्यू पोमिंग और थांग होंगपो कोर मॉड्यूल में तैनात थे। कक्षा में उड़ान के तीन महीने में केबिन से बाहर जाने की गतिविधि दो बार पूरा की गयी। 17 सितंबर को, शेनचो 12 समानव अंतरिक्ष यान का वापसी कैप्सूल सफलतापूर्वक तोंगफेंग लैंडिंग स्थल पर उतरा। अंतरिक्ष स्टेशन चरण में पहला समानव मिशन पूरी तरह सफल रहा।

16 अक्टूबर 2021 को शेनचो 13 समानव अंतरिक्ष यान लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष यात्री चेई चीकांग, वांग याफिंग और ये कुआंगफू ने कुल 183 दिनों के लिए कक्षा में उड़ान भरी। इस से चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सबसे लंबे समय तक निरंतर कक्षा में उड़ान समय का रिकॉर्ड बनाया गया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम