"थाइवान कार्ड" खेलने पर अमेरिका चीन-अमेरिका संबंधों को एक खतरनाक स्थिति में ला देगा : चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 2 जून को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका और थाइवान से किसी भी प्रकार के आधिकारिक आदान-प्रदान को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि "थाइवान कार्ड" खेलने पर अमेरिका चीन-अमेरिका संबंधों को एक खतरनाक स्थिति में ला देगा।
खबरों के अनुसार, अमेरिका उप व्यापार प्रतिनिधि बियांची ने 1 जून को थाइवान के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो वार्ता की और अमेरिका-थाइवान "21वीं सदी व्यापार पहल" के शुभारंभ की घोषणा की। इस बारे में चाओ लीच्येन ने कहा कि हाल ही में थाइवान के मुद्दे पर अमेरिका लगातार साजिश रच रहा है। चाहे अमेरिकी सांसद की थाइवान यात्रा हो या व्यापार वार्ता, जो सभी एक-चीन सिद्धांत का उल्लंघन कर रहे हैं, "थाइवान स्वतंत्रता" का समर्थन कर रहे हैं। इससे थाइवान जलडमरूमध्य की शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा।
चाओ लीच्येन ने कहा कि दुनिया में केवल एक चीन है, और थाइवान चीन की भूमि का एक अविभाज्य हिस्सा है और चीन लोक गणराज्य की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र वैध सरकार है। यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मति है और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त विज्ञप्तियों में अमेरिका द्वारा की गई एक गंभीर प्रतिबद्धता भी है।
(मीनू)