चीन में तुआनवु त्योहार

2022-06-02 18:39:29

चीन में चार पारंपरिक त्यौहार तुआनवु त्योहार (ड्रैगन बोट त्योहार), वसंत त्योहार, छिंगमिंग त्योहार (पूर्वज पूजा त्योहार) और मध्य शरद त्योहार सबसे प्रमुख हैं। तुआनवु त्योहार विश्व गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होने वाला चीन का पहला त्योहार भी है। इस वर्ष तुआनवु त्योहार 3 जून को है।

चीनी पारंपरिक पंचांग के अनुसार पांचवें माह का पांचवां दिन तुआनवु त्योहार है। यह प्राकृतिक खगोलीय वस्तुओं की पूजा से उत्पन्न हुआ, और प्राचीन काल में ड्रैगन की पूजा से विकसित हुआ। बाद में युद्धरत राज्य काल में (475 - 221 ईसा पूर्व) देशभक्त कवि छुय्वेन की पांचवें माह के पांचवें दिन में अपने राज्य के लिए मीलुओ नदी में कूद कर मौत हो गई, उनकी स्मृति में इस दिवस को तुआनवु त्योहार मनाया जाता है।  

प्राचीन काल में चीनी लोग तुआनवु त्योहार के दिन जहर से बचने के लिए दरवाजे पर पांच जहरीले वस्तुओं की तस्वीरें लगाते हैं। ये पाँच जहरीले वस्तुओं में बिच्छू, सांप, सेंटीपीड, छिपकली और टॉड शामिल हैं। इस तरह तुआनवु त्योहार प्राचीन चीन में एक स्वास्थ्य त्योहार कहा जा सकता है, जो पूर्वजों के अस्तित्व के ज्ञान को दर्शाता है।

तुआनवु त्योहार में दरवाजे पर आईछाओ घास (वर्मवुड) लटका हुआ है, जिसमें जीवाणु-रोधी, वायरल-रोधी और संक्रामक रोग विरोधी गुण होते हैं। 

इस दिवस पर बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए बच्चे अपनी गर्दन में पाउच लटकाते हैं। पाउच में सिनेबार, रीयलगर, सुगंधित जड़ी-बूटी आदि पदार्थ होते हैं, जो हर समय स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। पाउच छोटे और प्यारे होते हैं, जिसका उपयोग कपड़े सजाने के लिए भी किया जाता है।

इनके अलावा, तुआनवु त्योहार के दौरान श्योंगहुआन शराब पीने और चोंगज़ी खाने की भी परंपरा है। चोंगज़ी की मुख्य सामग्री चिपचिपे चावल होते है, जो चौड़ी और पतली हरी पत्ती से लिपटा होते हैं, जिसका आकार मुख्य रूप से कोणीय और वर्गाकार आदि होता है।

ड्रैगन बोट की प्रतियोगिता तुआनवु त्योहार के दौरान सबसे लोकप्रिय पारंपरिक लोक गतिविधि है। यह प्राचीन काल में लोगों के लिए बुरी आत्माओं और आपदाओं को भगाने, शारीरिक स्वास्थ्य  को मजबूत करने और स्वच्छता व महामारी की रोकथाम की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक जल प्रतिस्पर्धी खेल है। वर्तमान में यह दुनिया में एक आधिकारिक खेल आयोजन बन चुका है।

चीनी तुआनवु त्योहार का इतिहास 2500 वर्ष से अधिक ज्यादा है। इसमें बुरी आत्माओं को भगाने, रोगों को दूर करने, शरीर को मजबूत बनाने और स्वच्छता व महामारी की रोकथाम वाले मूल अर्थ शामिल होता है। यह प्राचीन समाज में चिकित्सा और स्वास्थ्य के ज्ञान की निरंतर खोज में लोगों की ठोस अभिव्यक्ति है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम